मुस्ताक अहमद

नगांव , 17 दिसम्बर (संवाद 365)। नगांव जिला के रूपहीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरघाट गांव पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को 11 बजे के आसपास विधायक नुरुल हुदा पहुंचे थे। विधायक के जाने के बाद कांग्रेसी समर्थकों द्वारा किए गए हमले में भाजपा का एक नेता समेत चार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रूपाहीहाट उन्नयन खंड के बरघाट गांव पंचायत में पहुंचे भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के रुपही मंडल के अध्यक्ष साजिबुल इस्लाम, मफीदुल इस्लाम, अरिफुल इस्लाम और अजमल पर पंचायत की अध्यक्ष के पति अबुल कासेम, ससुर आबुल कलाम सहित छह-सात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता सहित तीन अन्य युवक घायल हो गए।

घटना के संबंध में भाजपा के एक स्थानीय नेता ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।