जोनमनी

बिश्वनाथ , 13 अक्टूबर (संवाद 365)। बिश्वनाथ जिला के बिश्वनाथ चाराली सदर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि सदर पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने थाना क्षेत्र के जापोबारी इलाके में अभियान चलाकर नवीन निराला नामक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। नवीन निराला अपने घर से काफी लंबे समय से गांजा बेचने का धंधा चला रहा था।

पु लिस ने गांजा का अवैध कारोबार करने के आरोप में नवीन निराला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।