गुवाहाटी, 365, 26 फरवरी: गुवाहाटी महानगर के बोरा सर्विस स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस से पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध जुआ कारोबार में शामिल एक महिला समेत तीन युवक को गिरफ्तार किया है। वही जुआ खेलने आए 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात पलटनबजार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से जुआ खेल करा रहे एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान निखिल दास और मलिक पाल के रूप में की गई है। पुलिस ने अभियान के दौरान घटनास्थल से सात जुआरी को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रवीण कुमार दे, चंदन प्रसाद ,राजीव चौधरी, अमित खुराना, अनिल महेश्वरी, अमित पंजीयन और कामाख्या प्रसाद के रूप में की गई है पुलिस ने जुआ में व्यावहारिक सामग्री के अलावा नगद रूपये भी बरामद किया है।