गुवाहाटी संवाद 365, 27 मई : गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर डीआरआई द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान दो अवैध तस्करों को भारी मात्रा में हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर डीआरआई गुवाहाटी एवं सिलीगुड़ी की एक टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान हाथी के दांत के साथ सूरज कुमार दास और बदरूल हुसैन नामक दो अवैध तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास से 5.83 किलोग्राम वजन की 24 ठुकरा हाथी के दांत बरामद की गई है. यह दोनों असम के कार्बी आंगलांग से हाथी का दांत लेकर भारत के अन्य राज्य में ले जाने की फिराक में थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर दोनों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है।