गुवाहाटी, 22 मई (संवाद 365)। गुवाहाटी में सार्वजनिक स्थल पर फिर से व्यवहार की गई पीपीई किट बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुवाहाटी विश्वविद्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 के किनारे व्यवहार किया गया पीपीई किट देखे जाने की वजह से इलाके में रह रहे लोगों के बीच दहशत का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि रात के समय किसी एंबुलेंस चालक द्वारा पीपीई किट राजमार्ग के किनारे फेंका गया होगा। पीपीई किट के साथ अस्पताल का कचरा भी बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।