जोमनी

बिश्वनाथ , 07 अक्टूबर (संवाद 365)। बिश्वनाथ जिला के बिहाली के नासबर इलाके में जंगली हाथियों का झुंड देखे जाने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। खासकर किसानों को अपनी फसल के नष्ट होने को लेकर दहशत उत्पन्न हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बिहाली के नासबर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-15 के किनारे 40 से 50 की संख्या में जंगली हाथियों का एक झुंड देखा गया। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि जंगली हाथियों का झुंड बिहाली के दक्षिणी इलाके में स्थित काजीरंगा में जोड़े गये छठे इलाके से भोजन की तलाश में निकलकर आया होगा।

जिस इलाके में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उस क्षेत्र में स्थानीय किसानों द्वारा हजारों एकड़ में धान की फसल लगाई गई है। जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। स्थानीय लोग जंगली हाथियों के झुंड को खदेड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय वन विभाग को दी गयी है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है।

किसान परेशान