शोणितपुर, 20 जुलाई संवाद 365 : असम रायफल के कमांडेंट पर डकैती कांड में शामिल होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि कमांडेंट को पुलिस ने खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार शोणितपुर जिला मुख्यालय तेजपुर शहर में 15 जून को नंदिनी होटल में एक डकैती की घटना हुई थी। पुलिस ने डकैती की इस घटना को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस डकैती कांड में शामिल डकैत सुब्रत दास नामक डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सुब्रत दास इस डकैती कांड का मुख्य नायक था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस डकैती कांड में 24वीं असम राइफल के कमांडेंट डेनी कुली के शामिल हैं। पुलिस ने होटल नंदिनी में हुई डकैती कांड के आरोप में सुब्रत दास नामक एक डकैत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सुब्रत दास ने पूछताछ में बताया है कि डकैती के दौरान 10 सोने के बिस्कुट लूटा गया था। डकैती के बाद सात सोने के बिस्कुट को असम राइफल की 24वीं बटालियन के कमांडेंट डेनी कुली ने अपने पास रख लिया। जबकि उसके हिस्से में सिर्फ 3 सोने के बिस्कुट ही आए थे। हालांकि इस संबंध में असम राइफल की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि होटल से तपन घोष नामक एक व्यवसायी से सुनियोजित षडयंत्र के तहत 10 सोने के बिस्कुट लूटे गए थे।