तिनसुकिया, 03 मई (संवाद 365)  तिनसुकिया पुलिस ने डकैती मामले में शामिल 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार को दिन दहाड़े तिनसुकिया जिला के चालीहा नगर निवासी विकास अग्रवाल के घर में डकैतों के एक दल ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में रविवार को आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य पांच डकैतों को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए व्यवहार मे लायी गयी एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।

गिरफ्तार डकैतों की पहचान लक्ष्मी खाउंड, दितूल दास, केशव गोगोई, भास्कर गोगोई, मानस प्रतिम गोगोई, प्रांजल गोगोई, संजू गुप्ता, चंदन सूरिबेल, राजा अली, सीमांत मोरान, प्रणव बरुवा, कालू खान और अब्दुल शेख के रूप में की गई है। तिनसुकिया थाने में दर्ज केस नंबर 689/201 धारा 395/397 आईपीसी के तहत गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।