शोणितपुर , 03 फरवरी (संवाद 365)। शोणितपुर जिला के चारीदुआर पुलिस ने हथियार सहित तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि चारीदुआर पुलिस अधिकारी अलीमुद्दीन अहमद के नेतृत्व में खटखटी पुलिस और डिमापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चोरी के वाहन समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार वाहन चोर पूर्णानंद शाह नामक एक चालक की हत्या कर कार (एएस-01ईएल-0308) लेकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार वाहन चोरों की पहचान विश्वजीत मेस, सबीराम बोड़ो और शैलेंद्र खेमराय के रूप में की गई है। गिरफ्तार चोरों के पास से एक 7.65 एमएम की एक पिस्तौल भी बरामद किया गया है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों वाहन चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

फोटो सूत्र गूगल