गोलाघाट , संवाद 365, 28 फरवरी:  ऊपरी असम के गोलाघाट जिले के वोकाघाट में तेंदुए द्वारा आक्रमण करें किए जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के वोकाघाट स्थित बरसापरी चाय बगीचा  में काम कर रही पार्वती लखरा नामक महिला पर  अचानक तेंदुए द्वारा हमला किए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।  घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।