जोराबाट, संवाद 365, 08 अप्रैल:  राजधानी के जोराबाट पुलिस चौकी अंतर्गत 8 माइल इलाके से अपराध अनुसंधान शाखा व जोराबाट पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार सजल सिन्हा व उसकी पत्नी लऊ सिन्हा पिछले कई महीने से जोराबाट पुलिस चौकी अंतर्गत असम-मेघालय सीमावर्ती इलाके में गांजा के अलावा विभिन्न तरह के नशीले पदार्थ का धंधा करते आ रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को 8 माइल स्थित गणेश मंदिर से आरोपी पत-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर उनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।