जोराबाट, संवाद 365, 18 मई : जोराबाट पुलिस चौकी इलाके से पुलिस की एक टीम ने छह लोगों को नकली आई फोन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों को नकली आई फोन व अन्य कंपनियों के नकली फोन को असली बताकर बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मो. नूर हुसैन (उत्तर प्रदेश), मोहम्मद मो. शान (उत्तर प्रदेश), मो. अख्तर (उत्तर प्रदेश), मो. युनिस (दिल्ली), मो. कालू (उत्तर प्रदेश) व मो. नसीम (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गयी है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने दो बोलेरो वाहन (एएस-01डीएन-0181 और एएस-01एयू-6210), दो नकली आई फोन, एक नकली सैमसंग फोन और 14 साड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात को जोराबाट के नौ माइल इलाके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया है यह गिरोह पिछले काफी समय से इलाके में इस तरह का ठगी का धंधा कर रहा था। पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।