कुंदन भराली

नगांव , 09 मार्च (संवाद 365)। नगांव जिला के सदर थाना की नगर शाखा की पुलिस टीम ने नकली सोना के साथ दो ठगों को गिरफ्तार किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नगर शाखा की पुलिस टीम ने मंगलवार को फौजदारी पट्टी से नकली सोना के एक छीटे आकर की नाव के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान अंसारूल इस्लाम और सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है।

 दोनों नकली सोना की एक नाव इलाके में बेचने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार दोनों युवक लखीमपुर जिला के रहने वाले बताए गए हैं। बरामद नकली सोना वजन लगभग 800 ग्राम और एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया गया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।