नगांव, संवाद 365, 24 मार्च: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना मध्य असम के नगांव जिला से आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अपने विद्यालय से घर लौटते समय पांच युवकों ने छात्रा का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर एक के बाद एक सामूहिक रूप से बलात्कार किया। पुलिस को इस घटना की खबर देर से लगी। इंसानियत की शादी सारी हदें पार कर पांच हैवानों ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ बलात्कार कर किरासन तेल छिड़ककर जला दिया। यह घटना नगांव जिले के धनियाभेटी लालूगगांव की है। पांच हैवानों ने मासूम बच्ची के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद किरासन तेल छिड़ककर जला दिया। 90% जल चुकी छात्रा को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल द्वारा बच्ची को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश बच्ची की रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। इस घटना मे शामिल दो नाबालिक लड़को को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन(22) जलालुद्दीन (20) व अन्य एक आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह अभियान चला रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सामूहिक बलात्कार में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वही इस घटना को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की गई है।