अब्दुल हक

कामरूप, 05 मई (संवाद 365)। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसक हमले को लेकर देश के अन्य राज्यों की तरह असम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

राज्य के अन्य जिलों के तरह कामरूप (ग्रामीण) जिला के नगरबेरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हमले किए जा रहे हैं उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को जल्द से जल्द ममता सरकार बंद करे। प्रदर्शनकारी के दौरान जमकर तृणमूल कांग्रेस के विरोध ने नारेबाजी की। नगरबेरा मंडल भाजपा की ओर से नगरबेरा राजस्व चक्र कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद राजस्व चक्र अधिकारी बनश्री मालाकार के जरिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।