दक्षिण सलमारा , 22 अप्रैल (संवाद 365)। दक्षिण सालमारा मानकाचार जिला सदर के हाटसिंगिमारी में गुरुवार को पिता पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सैफुल इस्लाम नामक युवक ने पिता जन्नत अली पर दाव से हमला कर दिया। हमले में घायल पिता कए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैफुल इस्लाम नशे का आदी है। इससे पहले भी सौतेली मां को 6 महीने पहले से हमला कर मौत के घाट उतारने की कोशिश किया था। जिसके बाद उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

स्थानीय लोगों ने बाप पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आरोपित बेटा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।