नगांव, 15 जून । नगांव जिला के पुलिस छावनी में कुछ महिलाओं द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल को घेर कर जमकर उसकी बेज्जती किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल कमल बोरा की पत्नी सेवाली बोरा पर कई आत्म सहाय गुट की महिलाओं से लगभग 60 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। जिसको लेकर नाराज आत्म सहायक गुट की महिलाओं ने पुलिस कांस्टेबल कमल बोरा को घेरकर जमकर बेइज्जत किया।

सूत्रों ने बताया है कि नगांव जिला के सरकारी आवास में रह रहे पुलिस की पत्नियों द्वारा मिलकर कई आत्म सहायक गुट खोला गया था। जिसका पैसा कमल बोरा की पत्नी ने हड़प लिया। वहीं उग्र महिलाओं ने सेवाली बोरा को खोजते हुए उसके सरकारी आवास पर पहुंची। महिलाओं को पुलिस कांस्टेबल द्वारा बुरा व्यवहार किए जाने का भी आरोप महिलाओं ने लगाया है। महिलाओं ने कमल बोरा का घेराव कर कहा कि उसकी पत्नी द्वारा हड़पा गया पैसा जल्दी सभी महिलाओं को लौटा दे।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों उग्र ने महिलाओं को समझा-बुझाकर परिस्थिति को शांत किया। साथ ही आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर दोषी को दंडित किया जाएगा। (हि.स.)