गुवाहाटी, 03 जून (संवाद 365)। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2520 है। बुधवार को एक दिन में पूर्वोत्तर में 278 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। ज्ञात हो कि पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला आरंभ हुआ है, वैसे-वैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को अब तक सबसे अधिक मरीजों की पहचान हुई है। हालांकि, सबसे अधिक मरीज असम में हैं।

असम में बुधवार को एक दिन में 195 नये मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि इस दौरान 76 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1756 हो गई है। जबकि 413 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 1336 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोरोना अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 04 मरीजों की अब तक मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 49 नये संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कुल मरीजों की संख्या 520 हो गई है। जिसमें 173 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं, जबकि 347 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मणिपुर में 19 नये संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 108 हो गई है। जिसमें 38 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 70 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 09 नये मरीजों पहचान हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58 हो गई है। सभी मरीजों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मेघालय में 03 नये मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। 13 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 01 नये मरीज के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 29 हो गई है। 28 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुका है।

मिजोरम में 01 नये मरीज के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की तादात 14 हो गई है। 13 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि, एक मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से अपने घर लौट गया है।

वहीं सिक्किम में भी बुधवार को 01 नये मरीज की पहचान हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 02 हो गई है। दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है।