-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में 293 नये मरीजों की पुष्टि

गुवाहाटी, 19 जून । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, स्वस्थ होने वालों की तादात में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 293 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 7203 हो गई है। जिसमें से 3844 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 304 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 3345 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 11 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि छह मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में नये मरीजों की संख्या 209 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4904 है। जबकि, 2849 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 206 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 2043 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 09 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1154 हो गई है। जबकि, 639 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 83 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 514 मरीजों का इलाज चल रहा। 01 मरीज की मौत हो गई है तथा 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 45 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 606 हो गई है, वहीं 199 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 407 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में पिछले 24 घंटे में एक भी नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। कुल मरीजों की संख्या 193 हो गई है। राज्य में 109 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 84 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। मरीजों की कुल संख्या 103 हो गई है। वहीं 11 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 92 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई है। जिसमें से 31 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 09 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 130 हो गई है। जबकि, 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 129 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। वहीं 04 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 66 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। (हि.स.)