जोनमनी

विश्वनाथ (असम) 04 नवंबर (हि.स.)। बिश्वनाथ जिला के बिश्वनाथ चाराली इलाके में एक ऐसा पेट्रोल पंप है, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। यह रिलायंस पेट्रोल पंप है, जहां पर काम करने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

पेट्रोल पंप मालिक मृगेन भागवती ने बताया कि हमारे पेट्रोल पंप पर काम करने वाली सभी 14 शिक्षित महिलाएं हैं। वाहनों में तेल देने से लेकर पेट्रोल पंप के सभी काम महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा तर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले पुरुष कर्मचारी ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। जिसको लेकर मैंने अपने पेट्रोल पंप पर 14 महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि आज तक मुझे ग्राहकों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। असम के ज्यादातर पेट्रोल पंप में बाहर के कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन मेरे पेट्रोल पंप पर यहां की स्थानीय महिलाएं ही काम कर रही हैं।