जोराबाट , 27 जुलाई, संवाद 365 : गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके के जोराबाट पुलिस आउटपोस्ट की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान में नाईट सुपर बस से गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गुवाहाटी आ रही एआर 20 9000 बस से लगभग 30 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिनकी पहचान लिया नयन चक्रवर्ती (32) किरण मियां (22) सयनूर मियां (19) जहिर हुसैन (26) के रूप में की गई है। गिरफ्तार चारों युवक त्रिपुरा के रहने वाला हैंI यह सभी अवैध रूप से नाइट सुपर बस मे बड़े ही शातिराना तरीका से चार बेग में गान्जा को छिपा ला रहे थे। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकता दर्ज कर गिरफ्तार चारों से जान पूछताछ कर रही है।