नगांव , 15  मार्च (संवाद 365)। नगांव जिला के रूपहीहाट के जुरिया कछारी गांव मध्य अंग्रेजी विद्यालय में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा द्वारा बनाए गए एक एक अस्थायी कार्यालय को जिला प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी विद्यालय परिसर में भाजपा की ओर से चुनाव के लिए अस्थायी कार्यालय बनाया गया था। जिसे सोमवार को रूपहीहाट राजस्व चक्र अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने तोड़ दिया। प्रशासन ने इस संबंध में कहा है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी पार्टी का कार्यालय नहीं बनाया जा सकता है।