आइजोल, 21 जनवरी (संवाद 365)। मिजोरम से सटे भारत-म्यांमार इलाके में गुरुवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। सिस्मोलॉजी विभाग से जानकारी के अनुसार मिजोरम में गुरुवार की तड़के 04 बजकर 03 मिनट 15 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मिजोरम के चाम्फाई जिला से साउथ ईस्ट में 199 किलोमीटर दूर जमीन में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 22.02 उत्तरी अक्षांश तथा 94.50 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।