गुवाहाटी, संवाद 365, 14 मार्च:  गुवाहाटी के मालीगांव से बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने रेल विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत दास नामक रेल विभाग में काम करने वाला कर्मचारी पर किराए पर दिए मकान में रह रही एक युवती के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है।  बलात्कार की घटना स्थानीय लोगों को मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जालुकबारी पुलिस को दी। पुलिस इंद्रजीत दास को युवती से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वही इस संबंध में एक मामला दर्ज गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।