गुवाहाटी, 15 अप्रैल, संवाद 365 : राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव एक और मरीज पाया गया। इस प्रकार असम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। असम के धुबरी जिले में एक महिला के शरीर में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। ट्वीट कर असम की स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी है। निजामुद्दीन मरकज के संपर्क में आया एक व्यक्ति की पत्नी में यह बिषाणु पाया गया है।