तिनसुकिया 20 जुलाई संवाद 365 : ऊपरी असम के तिनसुकिया जिला के दुमदुमा बदलाबोटा चाय बगीचे में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ को पिंजरा बंद किया गया। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दुमदुमा बदलाबोटा चाय बगीचे में पिछले कई दिनों से आतंक मचाता आ रहा तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था जिस पिंजरे में गुरुवार देर रात तेंदुआ फस गया। जिसके बाद वन विभाग में तेंदुए को अपने साथ ले जाकर पुणः डिगबोई काकजान वनांचल में छोड़ दिया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।