जोनमनी

बिश्वनाथ (असम), 26 जनवरी (संंवााद 365)।  बिश्वनाथ जिला की तीनीखूंटी में वन भोज खाकर लौट रहे एक दल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग घायल हो गए। जिसमें चार की हालत काफी गंभीर बताई गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह विबिश्वनाथ के जिंजिया से एक बोलेरो पिकअप वाहन में बच्चे, महिला, पुरुष सहित 18 लोग अरुणाचल के सीमावर्ती इलाका न मारा में वन भोज खाने गए थे। वन भोज के बाद लौटते समय तीनीखूंटी के समीप बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 18 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उन्नत चिकित्सा के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

 

गंभीर रूप से घायलों की पहचान गुल्लू मित्र, राधिका कुमारीबसंती देवी और प्रिया गड़ के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची जिंजिया पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।