अजीज अली

नलबाड़ी , 28 अक्टूबर (संवाद 365)। नलबाड़ी जिलांतर्गत मुकालमुआ के बरखेत्री राजस्व चक्र अधिकारी कार्यालय के सामने गुरुवार को बरखेत्री कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बरखेत्री विधानसभा क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा 36 नए अंग्रेजी शराब की दुकानें खोले जाने के लिए अनुज्ञा पत्र जारी किया है। जिसका हम विरोध करते हैं। 36 दुकानों में दो अंग्रेजी शराब की दुकानें खोला जा चुकी हैं। भाजपा सरकार युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है। यही कारण है कि इलाके में 36 नए अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी गयी है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, इनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय कुछ लोग भी मौजूद थे।