ग्वालपाड़ा 24 जुलाई, संवाद 365 : निचले असम के ग्वालपाड़ा जिला के कृष्णई में सेना व पुलिस ने तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान के दौरान तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान इदरीश अली, शेगान शिरा और हेमजिगं राभा के रूप में की गए हैं। इन लोगों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल एक मैगजीन तीन मोबाइल फोन दो बाइक और तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है। यह अभियान सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान चलाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार तीनों हथियार तस्कर से पूछताछ कर रही है।