नगांव,10 मई (संवाद 365)। नगांव के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदलै की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच राहत की सामग्री बांटी गई। लॉक डाउन के दौरान नगांव के संसद प्रद्युत बरदलै दिल्ली से ही अपने क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार लॉक डाउन की वजह से सांसद नगांव नहीं आ पा रहे हैं । जिसकी वजह से वे दिल्ली में रहते हुए ही अपने संसदीय क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद द्वारा दी गई राहत सामग्री गांव वालों के बीच बांटा। जिले के पाखीमरिया जिला परिषद के सदस्य दीपिका सैकिया व नगांव जिला कांग्रेस के महासचिव भास्कर गोस्वामी ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले के सियिलमारी, कदमतल आदि इलाकों में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच रोजमर्रा की जिंदगी में व्यवहार की जाने वाली खाने पीने का सामान वितरण किया।
संसद प्रद्युत बरदलै की ओर से बांटी गई राहत सामग्री
![Photo of author](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2023/04/icon-hindi-30x30.jpg)
Sangbad 365
|
![](https://hindi.sangbad365.com/wp-content/uploads/2020/05/VideoCapture_20200510-141959.jpg)