गुवाहाटी, 21 मई। (संवाद 365)। असम में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को एक संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने गुरुवार सुबह 09:20 बजे ट्वीट कर बताया है कि असम में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया है कि बरपेटा मेडिकल कॉलेज में नमूना जांच किए जाने के बाद एक व्यक्ति के शरीर में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जो व्यक्ति कोकराझार के क्वॉरेंटाइन सेंटर में था।

इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 189 हो गई है, जिसमें से 48 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 134 कोरोना संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 04 की मौत तथा 03 राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में प्रतिदिन मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकांश मरीज दूसरे राज्यों से आने वाले बताए गए हैं।