गुवाहाटी, 20 मई। (संवाद 365)। असम में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को तीन संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने गुरुवार 12:10 बजे ट्वीट कर बताया है कि असम में तीन और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया है कि 03 लोगों का बरपेटा मेडिकल कॉलेज में नमूना जांच किए जाने के बाद तीन के शरीर में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 188 हो गई है, जिसमें से 48 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 133 कोरोना संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 04 की मौत तथा 03 राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में प्रतिदिन मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकांश मरीज दूसरे राज्यों से आने वाले बताए गए हैं।