गुवाहाटी (संवाद 365)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका खेत्री के ऊलनी में कृषि मंत्री अतुल बोरा ने मंगलवार को अत्याधुनिक धान काटने वाली मशीन से धान की कटाई कर किसानों को उत्साहित किया।

खेत्री के समीप ऊलनी तैतेलिया एग्रो ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा हल्दी, अदरक, चाकलेट आदि का जायजा लेने के बाद कृषि मंत्री ने ऊलनी के खेत में जाकर धान काटने वाली अत्याधुनिक मशीन को स्वयं चलाकर उसका शुभारंभ किया। मशीन के कार्य को देख स्थानीय किसान बेहद उत्साहित नजर आए।

मंत्री बोरा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा आए दिन किसानों के लिए नई-नई योजनाएं ला रहे हैं। जिससे किसानों की आय को बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने धान काटने वाली मशीन के संबंध में बताया कि यह मशीन एक घंटे में तीन बीघा धान की कटाई करती है। मशीन की कीमत 18 लाख रुपए से अधिक है।