गुवाहाटी, 13 नवम्बर (संवाद 365)। एक युवती के अपहरण के मामले में फरार आरोपित को दिसपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि असम में एक युवती के अपहरण मामले में फरार डॉक्टर सिराज अब्राहम को महाराष्ट्र गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर को महाराष्ट्र से लेकर असम पुलिस की एक विशेष टीम शनिवार को दिसपुर पहुंची।

गिरफ्तार डॉक्टर पिछले चार सालों से फरार था। गिरफ्तार चिकित्सक पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कई प्राथमिकी दर्ज है। उत्तराखंड पुलिस ने फरार चिकित्सक के बारे में जानकारी देने वाले को दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर रखा था।

गिरफ्तार डॉक्टर के पर 2017 में किडनी रैकेट से जुड़े होने का भी आरोप है। गिरफ्तार आरोपित को आज कामरूप (मेट्रो) न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद दिसपुर पुलिस ने चिकित्सक को उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चिकित्सक के भाई और पिता भी डॉक्टर हैं।