ग्वालपाड़ा , संवाद 365, 06 अप्रैल : ग्वालपाड़ा जिले के दूधनई से पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरों के पास से चोरी की दो बुलेट मोटरसाइकिल व एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात चलाए गए अभियान के दौरान चार खूंखार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शातिर वाहन चोरों की पहचान सहदेव हाजोग , सेगकान संगमा सेसटम राभि और सहादेव बसुमतारी के रूप में की गई है। इन सभी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर जिले की विभिन्न इलाकों से किया गया है। गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से चोरी दो बुलेट बाइक एवेंजर बाइक बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।