धुबरी, संवाद 365 ,07 अप्रैल : धुबरी जिला के शांतिनगर में रसोई गैस रिसाव के के बाद लगी आग की वजह से महिला व उसका बच्चा झुलस गया मां और बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के शांतिनगर में गैस सिलेंडर रिसाव कै बिद से लगी आग में महिला और उसका पांच वर्षीय बच्चा बुरी तरह। झुलस गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मां और बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को उच्च चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई वहीं मां की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।