नागालैंड, संवाद 365, 27 फरवरी: नागालैंड में आज  चुनाव से पहले नागालैंड के मन जिला के सिजीत टाउन के 20 नंबर मतदान केंद्र के मे ग्रेनेड विस्फोट हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:00 सिजीत टाउन के 20 नंबर मतदान केन्द्र मे ग्रेनेड विस्फोट हुआ है। जिसमें गंभीर रूप से यांगलंग कन्याक नामक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का कर्मी बताया गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि किसी संगठन ने भी इस विस्फोट की जानकारी नहीं ली है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर इस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।