नलबारी, संवाद 365, 29 मार्च: निचले असम के नलबाड़ी जिला के वरखेत्री में पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के वरखेत्री इसी महीने की 20 तारीख को सईदुल इस्लाम नामक युवक द्वारा नाबालिक छात्रा से बलात्कार किया था। नाबालिक छात्रा इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी है। सईदुल इस्लाम ने नाबालिग छात्रा को सड़क से अपहरण कर अपने घर में ले जाकर बलात्कार किया था। जिसके बाद छात्रा ने सारी घटना अपने परिजन को बताया। परिजन द्वारा इस संबंध में दौलासाला पुलिस आउट पोस्ट में एक मामला दर्ज कराया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत सईदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है।