गुवाहाटी, 14 अप्रैल, संवाद 365 : पहले वैशाख के दिन असम में मानूह (इंसान) बिहू बड़ी ही धूमधाम से हर वर्ष मनाया जाता है। कोरोना जैसी महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन की घोषणा के कारण इस बार राज्य के किसी भी प्रांत में रंगाली बिहू धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में ही बिहू मना रहे हैं। मंगलवार को गुवाहाटी के सिलपुखुरी प्राकृतिक निवास फ्लैट के ओनर एसोसिएशन ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बिहू का आयोजन किया, जिसमें बिहू गीत पर जमकर लोग नाचते गाते दिखे।