गुवाहाटी, 25 दिसम्बर (संवाद 365)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष में देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी आज सुशासन दिवस मनाया जा रहा है।

शनिवार को कामरूप (मेट्रो) जिला के डिमोरिया चाय जनजाति मोर्चा, गुवाहाटी महानगर एवं भाजपा डिमोरिया मंडल कमेटी के सौजन्य से स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन सोनापुर में किया गया।

इस कार्यक्रम में असम सरकार के मंत्री संजय किसान ने भी हिस्सा लिया। सोनापुर चाय बागान के पूजा मंडप में मंत्री संजय किसान ने सफाई अभियान चलाया। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री किसान ने कहा कि अन्य असम में रह रहे अन्य जनजातियों की तरह चाय जनजातियों को भी समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिले यह हमारे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का सपना है। जिसे हम सहकार करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चाय जनजाति के लोगों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि वह अपने चाय बागान, गांव आदि को साफ सुथरा रख सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान काफी कारगर साबित हो रहा है।