मुंबई, 14 जून। बॉलीवुड के नवोदित स्टार और अपनी कला क्षमता से मायानगरी में मुकाम बनाने वाले 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रव‍िवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘काय पो छे’ में लीड एक्टर के तौर पर की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का किरदार निभाकर बटोरी थी। यह सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ की कमाई की थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत का जन्म बिहार में पूर्णिया जिले के महीदा में जनवरी 1986 में हुआ था।
सुशांत की मां का देहांत तब हो चुका था जब सुशांत 16 साल के थे। वे अपनी मां के बहुत करीब थे, इसीलिए वे कई बार सोशल मीड‍िया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं। सुशांत बांद्रा के घर में अकेले रहते थे। उनके सुसाइड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से बयान ले रही है। जानकारी ये भी है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे लेक‍िन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘चिचोर’ आत्महत्या पर आधारित थी जिसमें सीख दी गई थी कि सुसाइड क्यों नहीं करना चाहिए लेकिन आज उन्होंने अपनी मौत का वही रास्ता चुन लिया।
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
सुशांत सिंह राजपूत का टीवी करियर
2008–2009: किस देश में है मेरा दिल – प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
2009–2011: पवित्र रिश्ता – मानव दामोदर देशमुख के रूप में
2010–2010: ज़रा नचके दिखा – (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
2010–2011: झलक दिखला जा 4 – प्रतिभागी के रूप में
सुशांत सिंह राजपूत का फ़िल्मी करियर
साल शीर्षक किरदार टिप्पणी
2013 काय पो छे! ईशान भट्ट
2013 शुद्ध देसी रोमांस  रघु राम
2014 पीके सरफ़राज़ यूसुफ़
2015 डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि ब्योमकेस बक्सि
2016 एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
2017 रबता   प्री प्रोडक्सन
2018 चंदा मामा दूर के   प्री प्रोडक्सन
2018 केदारनाथ    मनसूर (हि.स.)